Back to News

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के विवाद में उप सरपंच पति की बेरहमी से हत्या , वारदात से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के विवाद में उप सरपंच पति की बेरहमी से हत्या , वारदात से मची सनसनी

रायपुर 09 सितम्बर 2025 - विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा में सोमवार रात करीब नौ बजे अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हेमलाल मिर्चे के रूप में हुई है, जो गांव के उप सरपंच का पति बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। बताया गया कि पूर्व में दोनों के बीच विवाद हुआ था, आज भी अवैध संबंध को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। गुस्से में आकर पवन ने कुल्हाड़ी उठाकर हेमलाल पर कई बार वार कर दिया। सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पवन कुमार मराठे का पूर्व में भी विवादों से संबंध रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अवैध संबंध को लेकर चल रही अनबन के चलते गुस्से में उसने यह खतरनाक कदम उठाया। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं का खुलासा होगा।