Back to News

14 IAS अफसरों का तबादला , बदले गए इन 05 जिलों के कलेक्टर , मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

14 IAS अफसरों का तबादला , बदले गए इन 05 जिलों के कलेक्टर , मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

भोपाल 09 सितम्बर 2025 - मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आईपीएस अफसरों के बाद अब आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। कुल 14 अफसर इधर से उधर किए गए हैं। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा कई जगहों के संभागायुक्तों को भी बदला गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदामा खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।