शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के बुधवारी बाजार में अनुपयोगी सरकारी जमीनों एवं सरकारी भवनों पर होगा नवनिर्माण का कार्य. छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष योजना में शामिल किया है शहर के इस प्रोजेक्ट को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में साल 2022 में जिला प्रशासन द्वारा बुधवारी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। तथा इस अभियान के बाद जहां सरकारी जमीने खाली करवा दी गई एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में बड़े-बड़े अनेकों ऐसे शासकीय भवन है जो कि वर्तमान में अनुपयोगी हो चले हैं। एवं जर्जर भी हो गए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद नगर पालिका परिषद शक्ति की तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ने शक्ति जिले की तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन से उपरोक्त स्थल पर नवनिर्माण के लिए लगातार प्रयास भी किया। तथा उक्त स्थान पर नवनिर्माण के प्रोजेक्ट बनाकर भी भेजें। किंतु इन प्रयासों को गति नहीं मिल पाई तथा अब पुनः नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के द्वारा बुधवारी बाजार क्षेत्र के इस खाली जगह पर जनकल्याण की दिशा में नवनिर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन से लगातार प्रयास किया गया एवं पत्राचार किया गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों को तब गति मिली जब 27 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट की बैठक में पूरे प्रदेश में पांच विशेष प्रोजेक्ट में शक्ति के इस बुधवारी बाजार को भी शामिल कर लिया गया तथा अब शीघ्र ही बुधवारी बाजार क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीनों एवं पुराने सरकारी भवनों को डिस्मेंटल कर जनकल्याण की दिशा में नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे
5 करोड़ की नालंदा लाइब्रेरी को भी बनना था बुधवारी बाजार में
जन प्रतिनिधियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नालंदा लाइब्रेरी योजना के प्रोजेक्ट को बुधवारी बाजार क्षेत्र में ही बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था। किंतु विडंबना यह है कि आज उपरोक्त नालंदा लाइब्रेरी को शक्ति शहर से बाहर नेशनल हाईवे के किनारे बनाए जा रहा है।जहां की आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भारी आवागमन से होकर गुजरना पड़ेगा तो वहीं दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहेगा। तथा शहर से इतनी दूर लाइब्रेरी बनने पर विद्यार्थियों को भी आने-जाने में असुविधा होगी तो कहीं ना कहीं असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों का भी सामना करना पड़ेगा