शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित ..
पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित चुनाव में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधि एवं चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव, सचिव वनांचल सेवा न्यास छत्तीसगढ़ तथा कीर्ति कुमार अग्रवाल, विभाग प्रमुख एवं विभाग समन्वयक मनहरण लाल राठौर की उपस्थिति रही।
चुनाव में शिवकुमार चौहान को अध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, राजेश अवस्थी को कोषाध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी को सचिव तथा अरविंद पांडे को सह सचिव चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कौशल सिंह राज, संतोष कुमार श्रीवास, जयपाल विनायक, रवि सोनी एवं श्रीमती मंजू जायसवाल का चयन किया गया। इसके अलावा मनहरण लाल राठौर को संस्थान प्रतिनिधि तथा विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने चुनाव अधिकारी, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शांति मंत्र के साथ निर्वाचन कार्यक्रम का समापन हुआ।