न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी ..

सक्ती, जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सक्ती पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल दाखिल करने का आदेश मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में रेंज कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर को तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

ये तीन वारंटी गिरफ्तार –

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में रामलाल राठौर (42 वर्ष), पिता मोहित राम राठौर, निवासी मेन रोड नंदौर कला, थाना सक्ती; राजेंद्र सिदार (28 वर्ष), पिता मधु सिदार, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती; तथा फिरोज कुमार सिदार (27 वर्ष), पिता बिहारी लाल, निवासी बैला चुआ, थाना सक्ती, जिला सक्ती शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को जेल दाखिल कराया गया।

फरार वारंटियों की तलाश जारी –

सक्ती पुलिस के अनुसार ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।