अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल ,
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने विधि-विधान से कराया पूजन-अर्चन ..
सक्ती, स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 180वीं महाआरती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। इस विशेष धार्मिक आयोजन में पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष पंडित तपेश शर्मा सपत्नीक अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महाआरती के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई।
पंडित तपेश शर्मा ने की मंदिर परिवार के सेवा कार्यों की सराहना –
महाआरती में शामिल हुए पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष पंडित तपेश शर्मा ने मंदिर परिवार द्वारा निरंतर किए जा रहे धार्मिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की भव्य महाआरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने हनुमान लला के श्रीचरणों में नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल : अधिवक्ता चितरंजय पटेल –
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित हो रही महाआरती सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने कराया दिव्य श्रृंगार एवं पूजन –
महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का मनमोहक एवं दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और महाआरती संपन्न कराई। सुबह का विशेष श्रृंगार शिवानी अग्रवाल के सौजन्य से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
सामूहिक सिंदूर अभिषेक और सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ परिसर –
धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, सपना क्षमा, शिवांश और निखिल देवांगन ने सामूहिक रूप से सिंदूर अभिषेक संपन्न किया। वहीं सौरभ शर्मा, गीतेश पांडे, एकांश बरेठ, पायल देवांगन, आदित्य अग्रवाल, सपना क्षमा, शिवांश, प्रियल देवांगन और भावेश अग्रवाल ने सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में संध्या वैष्णव, लीलावती वैष्णव, चमेली देवांगन सहित मंदिर परिवार की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, अमित तंबोली एवं पप्पू खर्रा के सहयोग से की गई।
यूट्यूब पर हो रहा महाआरती का लाइव प्रसारण –
https://www.youtube.com/live/jFtTcxKgjfU?si=7STU6sGV3zNP3GaS
दूर-दराज के श्रद्धालुओं को भी हनुमान लला के दर्शन और महाआरती में सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘हमारे हनुमान’ यूट्यूब चैनल के माध्यम से महाआरती का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि अमित तंबोली ने आयोजन के यादगार पलों को कैमरे में संजोया।
इस अवसर पर विशेष सम्मान पंडित तपेश शर्मा एवं पंडित अरुण शर्मा के करकमलों से चमेली देवांगन को प्रदान किया गया। 180वीं महाआरती का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का संदेश देता नजर आया।