डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को लेकर किया निरीक्षण ..

सक्ती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पर्यवेक्षक नाना पटोले का 27 अक्टूबर 2026 को सक्ती जिले में आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन स्थल के चयन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन स्थल के चयन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। नाना पटोले के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय और तैयारियों पर जोर दिया गया।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सक्ती जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस संगठन सक्रिय नजर आ रहा है। नाना पटोले के प्रवास के दौरान अभियान से संबंधित विषयों पर चर्चा और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारी एवं स्थल चयन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, साधेश्वर गभेल, जागेश्वर सिंह राज, राजीव जायसवाल, लाला सोनी, गोपाल भारद्वाज, चन्द्रकुमार सोनी, पिंटू ठाकुर, सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव, विशाल जांगड़े, सोनी रात्रे, शैलेश अजगल्ले, घनश्याम देवांगन, विजय बहादुर, चन्द्रकुमार देवांगन, नारायण गभेल, देवेन्द्र राठौर, समेलाल गभेल, कालू अग्रवाल एवं भुरू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।