एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी ..
सक्ती, जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस को सफलता मिली है। थाना सक्ती पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर संबंधित वारंटियों की पतासाजी की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार वारंटियों में कोरबा का युवक भी शामिल –
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में दिलीप केवट (23 वर्ष), पिता शिवाजी केवट, निवासी ग्राम गनियारी, थाना करतला, जिला कोरबा; भूषण साहू (30 वर्ष), पिता शिवनारायण साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 3, बैगापारा, सक्ती; भोलाराम सारथी (26 वर्ष), पिता हरिहर सारथी, निवासी वार्ड क्रमांक 18, स्टेशनपारा, सक्ती तथा राजकुमार सिदार (33 वर्ष), पिता बजरंग सिदार, निवासी वार्ड क्रमांक 14, हरेठी, जिला सक्ती शामिल हैं।
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी –
सक्ती पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए फरार वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही है।
सक्ती पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण तथा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।