निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल को निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने, मैदानी व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उप अभियंताओं के स्थानांतरण से विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है।
तबादला आदेश में संबंधित उप अभियंताओं की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों की नई पदस्थापना से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में देखी जा सकती है।