मौसम की बाधा के बाद मीना बाजार में रौनक वापस, रविवार को पास लेकर पहुंचें और उठाएं आनंद

जगदलपुर। शहर के राजवाड़ा परिसर में लगे मीना बाजार में झूलों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। मीना बाजार के संचालक सिन्हा परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्नब तूफान के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से झूलों का संचालन बंद रखा गया था। अब गुरुवार से झूलों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।

वहीं मीना बाजार प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि आगामी रविवार 1 नवंबर को मीना बाजार में पास मान्य होंगे। प्रबंधन ने पासधारकों से अपील की है कि वे रविवार को अपना पास लेकर पहुंचें और मीना बाजार में झूलों व अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लें। बता दें कि मीना बाजार 7 नवंबर तक संचालित होगा।